घर में घुसकर तेंदुए ने दो ग्रामीणों पर किया हमला, इलाज के दौरान तेंदुए की भी मौत
धमतरी जिले के नगरी विकासखंड के कर्राघाटी गांव में देर रात एक तेंदुआ घर में घुस गया और दो ग्रामीणों पर हमला कर दिया। दोनों घायलों का इलाज सिविल अस्पताल नगरी में किया गया, जहां एक की हालत गंभीर होने पर तत्काल उपचार किया गया। घटना के बाद तेंदुए की भी मौत हो गई। वन विभाग ने पोस्टमार्टम कर अंतिम संस्कार किया और मामले की जांच शुरू कर दी है। सिहावा विधायक अंबिका मरकाम ने अस्पताल पहुंचकर घायलों से मुलाकात की और बेहतर इलाज व आर्थिक सहायता का आश्वासन दिया।
UNITED NEWS OF ASIA. रिजवान मेमन, धमतरी l धमतरी जिले के नगरी विकासखंड अंतर्गत बिरगुड़ी वन परिक्षेत्र के ग्राम कर्राघाटी में शनिवार तड़के एक दर्दनाक घटना सामने आई। रात करीब दो बजे एक तेंदुआ गांव में घुसकर एक घर के भीतर पहुंच गया और वहां मौजूद दो ग्रामीणों पर अचानक हमला कर दिया। तेंदुए के हमले से दोनों ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के दौरान ग्रामीणों और तेंदुए के बीच काफी देर तक संघर्ष भी हुआ।