उत्कृष्ट रिपोर्टिंग और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता के लिए मिला ‘Best Reporter Award’, सम्मान के बाद पत्रकार साथियों और शुभचिंतकों ने दी बधाई

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय योगदान और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने वाले मरवाही प्रेस क्लब के अध्यक्ष एवं पत्रकार प्रयास कैवर्त को TNP News Group की ओर से TNP Media Excellence Award 2026 – Best Reporter Award से सम्मानित किया गया है।

Sep 22, 2026 - 17:59
 0  2
उत्कृष्ट रिपोर्टिंग और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता के लिए मिला ‘Best Reporter Award’, सम्मान के बाद पत्रकार साथियों और शुभचिंतकों ने दी बधाई

UNITED NEWS OF ASIA. अवास कैवर्त, मरवाही l यह सम्मान उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं उल्लेखनीय योगदान, निष्पक्ष रिपोर्टिंग, सामाजिक सरोकारों के प्रति प्रतिबद्धता और आमजन की आवाज को प्रमुखता से सामने रखने के लिए प्रदान किया गया। सम्मान के रूप में उन्हें स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र भेंट किया गया।

ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं को दी आवाज

प्रयास कैवर्त लंबे समय से क्षेत्र में पत्रकारिता के माध्यम से स्थानीय समस्याओं और जनहित के मुद्दों को सामने लाने का कार्य कर रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों की सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासनिक व्यवस्था, वन्यजीवों से जुड़ी घटनाओं सहित विभिन्न जनसमस्याओं को समाचारों के माध्यम से संबंधित अधिकारियों और आमजन तक पहुंचाने में उनकी सक्रिय भूमिका रही है।

TNP News Group द्वारा दिए गए सम्मान में पत्रकारिता के माध्यम से सत्य, जनहित और लोकतांत्रिक मूल्यों की आवाज को मजबूती देने वाले योगदान को रेखांकित किया गया।

सम्मान ने बढ़ाई जिम्मेदारी

सम्मान मिलने के बाद प्रयास कैवर्त ने कहा कि यह उपलब्धि उनके लिए केवल सम्मान नहीं, बल्कि जनता की आवाज को और मजबूती से उठाने की जिम्मेदारी है। उन्होंने TNP News Group का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पत्रकारिता का उद्देश्य समाज के उन मुद्दों को सामने लाना है, जिन पर आमतौर पर पर्याप्त ध्यान नहीं पहुंच पाता।

उन्होंने कहा कि आगे भी वे निष्पक्षता और जिम्मेदारी के साथ जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते रहेंगे।

पत्रकार साथियों ने दी बधाई

प्रयास कैवर्त को TNP Media Excellence Award मिलने पर पत्रकार साथियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल पत्रकारिता भविष्य की कामना की। यह सम्मान क्षेत्रीय पत्रकारिता में सक्रिय पत्रकारों के लिए भी उत्साहवर्धन के रूप में देखा जा रहा है।