17 महीनों से अधूरा पड़ा साइंस चौक निर्माण कार्य, नगर पालिका पर NSUI का हमला

कवर्धा में शासकीय पीजी कॉलेज के सामने बन रहे साइंस चौक का निर्माण कार्य पिछले 17 महीनों से अधूरा पड़ा है। इस मामले को लेकर NSUI ने नगर पालिका की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए मुख्य नगर पालिका अधिकारी को ज्ञापन सौंपा और जल्द निर्माण कार्य पूरा कराने की मांग की है।

Mar 13, 2026 - 10:42
 0  4
17 महीनों से अधूरा पड़ा साइंस चौक निर्माण कार्य, नगर पालिका पर NSUI का हमला

UNITED NEWS OF ASIA. कवर्धा | शहर के शासकीय पी.जी. कॉलेज के सामने बन रहे साइंस चौक का निर्माण कार्य पिछले करीब 17 महीनों से अधूरा पड़ा हुआ है, जिससे नगर पालिका की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े होने लगे हैं। इस मुद्दे को लेकर NSUI ने नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए जल्द निर्माण कार्य पूरा कराने की मांग की है।