सरायपाली की संध्या नायक ने 10वीं बोर्ड में 99% अंक हासिल कर प्रदेश में टॉप 10 में बनाई जगह
सरायपाली के ग्राम माधोपाली की छात्रा संध्या नायक ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में 99% अंक प्राप्त कर प्रदेश में टॉप 10 में स्थान हासिल किया है। उनकी इस उपलब्धि पर स्थानीय संस्था ने सम्मान एवं प्रोत्साहन राशि प्रदान की।
UNITED NEWS OF ASIA. जगदीश पटेल, सरायपाली l सरायपाली अंचल के ग्राम माधोपाली की होनहार छात्रा संध्या नायक ने 2026 की 10वीं बोर्ड परीक्षा में 99 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश स्तर पर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। इस उत्कृष्ट प्रदर्शन के साथ उन्होंने छत्तीसगढ़ प्रदेश के टॉप 10 विद्यार्थियों में अपना स्थान सुनिश्चित किया है।