कोंडागांव में सचिन पायलट का गरमजोशी और आतिशबाजी के साथ स्वागत

कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट 26 नवंबर की रात फरसगांव नगर पहुंचे, जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका आतिशबाजी और गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। पायलट ने SIR को लेकर केंद्र सरकार और चुनाव आयोग पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि यदि किसी गरीब, दलित या पिछड़े व्यक्ति का नाम जानबूझकर वोटर लिस्ट से हटाया जाता है, तो कांग्रेस पार्टी उसे अन्याय बर्दाश्त नहीं करेगी।

Nov 27, 2025 - 13:51
 0  27
कोंडागांव में सचिन पायलट का गरमजोशी और आतिशबाजी के साथ स्वागत

  UNITED NEWS OF ASIA. रामकुमार भारद्वाज, कोंडागांव | सचिन पायलट का आतिशबाजी और गर्मजोशी से स्वागत
पायलट ने SIR को लेकर केंद्र सरकार और चुनाव आयोग पर हमला बोला

कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट 26 नवंबर को रात लगभग 8 बजे फरसगांव नगर पहुंचे। कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी और गरमजोशी के साथ उनका स्वागत किया। इस दौरान छत्तीसगढ़ के कद्दावर नेता चरण दास महंत, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, राज्य सभा सांसद फूलो देवी नेताम, पूर्व संतराम नेताम भी पायलट के साथ मौजूद थे।

फरसगांव रेस्टहॉउस में पायलट ने SIR को लेकर केंद्र सरकार और चुनाव आयोग पर तीखा हमला बोला। उन्होंने मीडिया से चर्चा में कहा कि SIR कई राज्यों में शुरू हो चुका है। देश में पहले भी कई बार SIR हुआ है, लेकिन इस बार SIR को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। हम नहीं चाहते कि एक भी इनवैलिड वोटर लिस्ट में हो। यदि देश के किसी नागरिक, जिसे वोट देने का अधिकार है, का नाम जानबूझकर इसलिए हटाया जाता है क्योंकि वह गरीब, दलित या पिछड़ा है, तो कांग्रेस पार्टी उस व्यक्ति का नाम काटकर अन्याय बर्दाश्त नहीं करेगी। यदि चुनाव आयोग की नीयत निष्पक्ष नहीं है और वह दबाव में काम कर रहा है, तो हम उसे बेनकाब करने का काम करेंगे।

सचिन पायलट के स्वागत के दौरान छत्तीसगढ़ कांग्रेस के पूर्व महामंत्री रवि घोष, कांग्रेस महिला अध्यक्ष राज मरकाम, दिनेश जायसवाल, जिपंच सदस्य जयलाल नाग, ज पंच सदस्य विक्की दास, उग्रेश चंद मरकाम, गुरदीप सिंह पंधेर, ललित सलाम, शिवलाल मंडावी, शिवम घोष, अजय बाला, मोंटी, पोलु समेत भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।