रामलला तीर्थ दर्शन योजना छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक चेतना को सशक्त करने वाली ऐतिहासिक पहल – विधायक अनुज शर्मा

छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा संचालित रामलला दर्शन योजना के तहत रायपुर रेलवे स्टेशन से विशेष ट्रेन द्वारा श्रद्धालु अयोध्या धाम रवाना हुए। कार्यक्रम में विधायक अनुज शर्मा ने इसे प्रदेश की सांस्कृतिक चेतना को सशक्त करने वाली ऐतिहासिक पहल बताया।

Nov 27, 2025 - 11:52
 0  13
रामलला तीर्थ दर्शन योजना छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक चेतना को सशक्त करने वाली ऐतिहासिक पहल – विधायक अनुज शर्मा

 UNITED NEWS OF ASIA. हसिब अख्तर, रायपुर |  रेलवे स्टेशन से छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत रायपुर संभाग के श्रद्धालुओं को विशेष ट्रेन से अयोध्या धाम के लिए रवाना किया गया। इस अवसर पर धरसींवा विधायक अनुज शर्मा ने उपस्थित होकर सभी यात्रियों को शुभकामनाएँ दीं और उनकी यात्रा की मंगलमय कामना की।

विधायक अनुज शर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि विष्णु देव साय सरकार द्वारा प्रारंभ की गई यह निःशुल्क तीर्थ यात्रा केवल धार्मिक यात्रा नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक चेतना को सुदृढ़ करने वाली ऐतिहासिक पहल है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश के प्रत्येक नागरिक को रामलला के दर्शन का अवसर उपलब्ध कराने का जो संकल्प लिया गया था, यह योजना उसे वास्तविक रूप दे रही है।

उन्होंने आगे कहा कि इस यात्रा में श्रद्धालुओं को काशी विश्वनाथ धाम के दर्शन का अवसर भी प्राप्त हो रहा है, जो यात्रा के आध्यात्मिक महत्व को और बढ़ाता है। सरकार का उद्देश्य है कि प्रदेश का प्रत्येक नागरिक—विशेषकर बुजुर्ग और वंचित वर्ग—अपने जीवन में एक बार प्रभु राम के जन्मस्थान अयोध्या धाम के दर्शन कर सके।

कार्यक्रम में मंत्री टंकराम वर्मा, रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक अनुज शर्मा, सुनील सोनी, मोतीलाल साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष नवीन अग्रवाल, संस्कृति एवं पर्यटन विभाग के संचालक सहित वरिष्ठ अधिकारी, रेलवे एवं IRCTC के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।