सावन में कांवड़ यात्रा मार्गों पर खुले में मांस बिक्री पर सख्ती, महापौर ने दिए निर्देश
रायपुर नगर निगम की महापौर मीनल चौबे ने सावन माह के दौरान कांवड़ यात्रा मार्गों पर खुले में मांस विक्रय पर तत्काल प्रतिबंध लगाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही सभी जोन कमिश्नरों को मुक्तिधामों में जलभराव की स्थिति होने पर तुरंत आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी जारी किए गए।
UNITED NEWS OF ASIA. अमृतेश्वर सिंह, रायपुर l रायपुर नगर पालिक निगम की महापौर मीनल चौबे ने सावन माह के दौरान राजधानी में निकलने वाली कांवड़ यात्राओं को ध्यान में रखते हुए सभी जोन कमिश्नरों को कड़े निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कांवड़ यात्रा मार्गों पर खुले में मांस विक्रय पर तत्काल प्रभाव से सख्ती के साथ प्रतिबंध लागू करने के लिए कहा है।