रायपुर लोकसभा के 262 सरकारी स्कूलों में बनेंगे बालिका शौचालय, 18.34 करोड़ की स्वीकृति
रायपुर लोकसभा क्षेत्र के 262 शासकीय विद्यालयों में बालिका शौचालय निर्माण के लिए 18.34 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिली है। सांसद बृजमोहन अग्रवाल की पहल पर यह कार्य वीबी रामजी योजना और डीएमएफ के अभिसरण से किया जाएगा।
UNITED NEWS OF ASIA. अमृतेश्वर सिंह, रायपुर l रायपुर लोकसभा क्षेत्र के सरकारी विद्यालयों में छात्राओं के लिए मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। क्षेत्र के 262 शासकीय विद्यालयों में बालिका शौचालय निर्माण के लिए 18.34 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। इस पहल से हजारों छात्राओं को सुरक्षित, स्वच्छ और सम्मानजनक शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध हो सकेगा।