रायगढ़ पुलिस के आरक्षक रवि श्रीवास को मिला 'छत्तीसगढ़ रत्न सम्मान 2026', रक्तदान सेवा के लिए हुआ सम्मानित
रायगढ़ पुलिस के आरक्षक रवि श्रीवास को रक्तदान और मानव सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए 'छत्तीसगढ़ रत्न सम्मान 2026' से सम्मानित किया गया। लंबे समय से स्वैच्छिक रक्तदान अभियान चलाकर उन्होंने हजारों लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित किया है।
UNITED NEWS OF ASIA. महेंद्र अग्रवाल, रायगढ़ l रायगढ़ पुलिस के आरक्षक रवि श्रीवास को रक्तदान और मानव सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रतिष्ठित 'छत्तीसगढ़ रत्न सम्मान 2026' से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान 2 अगस्त को रायपुर स्थित मेकाहारा अस्पताल परिसर में हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में प्रदान किया गया।