रायपुर-बिलासपुर नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा, ऑयल टैंकर में लगी आग, ट्रेलर चालक की मौत
रायपुर-बिलासपुर नेशनल हाईवे पर तिल्दा-नेवरा के भूमिया-साकरा के पास ट्रक, लोहे से लदे ट्रेलर और ऑयल टैंकर की भीषण टक्कर में ट्रेलर चालक की मौत हो गई। हादसे के बाद ऑयल टैंकर में आग लग गई, जिससे हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस और दमकल की टीम ने आग पर काबू पाया और मामले की जांच शुरू कर दी है।
UNITED NEWS OF ASIA. अशोक मिश्रा, तिल्दा नेवरा l रायपुर-बिलासपुर नेशनल हाईवे पर तिल्दा-नेवरा क्षेत्र के भूमिया-साकरा के पास देर रात हुए भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया। ट्रक, लोहे से लदे ट्रेलर और ऑयल टैंकर के बीच हुई जोरदार टक्कर के बाद टैंकर में भीषण आग लग गई, जिसने कुछ ही मिनटों में विकराल रूप धारण कर लिया। हादसे में ट्रेलर चालक की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दुर्घटना के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।