राहुल गांधी के जन्मदिवस पर दुर्ग कांग्रेस ने दिया सर्वधर्म समभाव का संदेश, विभिन्न धार्मिक स्थलों में हुई प्रार्थना
राहुल गांधी के जन्मदिवस पर जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग शहर ने सर्वधर्म प्रार्थना एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया। मंदिर, दरगाह, गुरुद्वारा, चर्च, जैन मंदिर और बौद्ध विहार में प्रार्थना कर उनके स्वस्थ एवं दीर्घ जीवन की कामना की गई। कार्यक्रम के माध्यम से सामाजिक सद्भाव, लोकतांत्रिक मूल्यों और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।
UNITED NEWS OF ASIA. रोहिताश सिंह भुवाल , दुर्ग l दुर्ग में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के जन्मदिवस के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग शहर द्वारा सर्वधर्म प्रार्थना एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग शहर के अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल ने किया। इस दौरान राहुल गांधी के स्वस्थ, दीर्घ एवं सक्रिय सार्वजनिक जीवन के साथ-साथ देश की प्रगति, सामाजिक सद्भाव और लोकतांत्रिक मूल्यों की मजबूती के लिए विशेष प्रार्थनाएं की गईं।