धमतरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 4.76 ग्राम हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार
धमतरी पुलिस ने नशे के खिलाफ अभियान के तहत एक आरोपी को 4.76 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) के साथ गिरफ्तार किया है। कार्रवाई में मोटरसाइकिल, मोबाइल, नगदी सहित कुल 2.30 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की गई।
UNITED NEWS OF ASIA. रिजवान मेमन, धमतरी l धमतरी जिले को नशामुक्त बनाने और मादक पदार्थों के अवैध कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत धमतरी पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने हेरोइन (चिट्टा) की तस्करी में संलिप्त एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से मादक पदार्थ, नगदी, मोबाइल फोन और मोटरसाइकिल सहित लगभग 2.30 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की है।