16 नवंबर की मुठभेड़ को नक्सलियों ने बताया फर्जी, कोन्टा एरिया कमेटी ने जांच की उठाई मांग

नक्सलियों की कोन्टा एरिया कमेटी ने 16 नवंबर को तुमलपाड़ में हुई मुठभेड़ को फर्जी बताया है। पुलिस ने तीन नक्सलियों के मारे जाने और हथियार बरामद होने का दावा किया था। कमेटी ने पूरे मामले की जांच की मांग की है।

Nov 24, 2025 - 13:23
 0  17
16 नवंबर की मुठभेड़ को नक्सलियों ने बताया फर्जी, कोन्टा एरिया कमेटी ने जांच की उठाई मांग

 UNITED NEWS OF ASIA. पवन कुमार, कोन्टा | 16 नवंबर को बस्तर संभाग के तुमलपाड़ क्षेत्र में हुई पुलिस मुठभेड़ को नक्सलियों की कोन्टा एरिया कमेटी ने फर्जी करार दिया है। पुलिस ने इस मुठभेड़ में तीन नक्सलियों के मारे जाने का दावा करते हुए मौके से 303 रायफल सहित अन्य हथियार बरामद किए जाने की बात कही थी। हालांकि, कोन्टा एरिया कमेटी ने प्रेस नोट जारी कर इस कार्रवाई की कड़ी निंदा की है।

कमेटी ने आरोप लगाया है कि यह मुठभेड़ वास्तविक नहीं है, बल्कि पुलिस द्वारा बनाई गई फर्जी कहानी है। नक्सलियों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग भी उठाई है। उन्होंने कहा कि अगर जांच की जाए तो सच सामने आ जाएगा। इस घटना को लेकर स्थानीय स्तर पर भी चर्चा तेज है, जबकि पुलिस अपने दावे पर अड़ी हुई है।