नदमनीया में PWD पुल में भ्रष्टाचार का खुलासा, निर्माणाधीन पुल में दरारें और घटिया सामग्री

सिंगरौली के नदमनीया में निर्माणाधीन PWD पुल और 7 किलोमीटर सड़क में घटिया सामग्री और निर्माण में लापरवाही के कारण दीवारों और पिलरों में दरारें पड़ गई हैं। ठेकेदार ने दरारें छिपाने के लिए सीमेंट का लेप लगाया। स्थानीय लोग दोषी ठेकेदार और अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Nov 19, 2025 - 11:15
 0  11
नदमनीया में PWD पुल में भ्रष्टाचार का खुलासा, निर्माणाधीन पुल में दरारें और घटिया सामग्री

 UNITED NEWS OF ASIA. आदर्श तिवारी,  सिंगरौली। जिले के नदमनीया में निर्माणाधीन PWD का पुल और उससे जुड़ी 7 किलोमीटर लंबी सड़क में भ्रष्टाचार की पोल खुलती दिखाई दे रही है। निर्माण के दौरान घटिया सामग्री का उपयोग किया गया है, जिसके कारण पुल की दीवारों और पिलरों में काम पूरा होने से पहले ही गहरी दरारें पड़ गई हैं।

ताजा तस्वीरों में यह भी खुलासा हुआ है कि ठेकेदार के कर्मचारियों ने इन दरारों को छिपाने के लिए सीमेंट का लेप चढ़ा दिया है। ग्राउंड रिपोर्ट के अनुसार पुल का कुछ हिस्सा टूट चुका है, आयरन स्ट्रक्चर जंग लगा हुआ है और नींव तक कमजोर दिखाई दे रही है। इंजीनियरिंग मानकों जैसे M-30 ग्रेड कंक्रीट, रीबार स्पेसिंग और क्योरिंग में किसी भी पैरामीटर का पालन नहीं किया गया।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि बघेल ठेकेदार द्वारा सड़क और पुल में बड़े स्तर पर गुणवत्ता हीन कार्य किया गया और PWD अधिकारियों की लापरवाही ने भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से तत्काल तकनीकी जांच, घटिया सामग्री की टेस्टिंग और दोषी ठेकेदार व इंजीनियरों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।