मैनपुर थाना को मिला नया प्रभारी, सिद्धेश्वर प्रताप सिंह ने संभाली कमान
गरियाबंद जिले के मैनपुर थाना में पुलिस नेतृत्व में बदलाव हुआ है। टीआई शिवशंकर हुर्रा का तबादला साइबर सेल गरियाबंद में किया गया है, जबकि निरीक्षक सिद्धेश्वर प्रताप सिंह ने नए थाना प्रभारी के रूप में पदभार ग्रहण किया है।
UNITED NEWS OF ASIA. राधे पटेल, गरियाबंद l गरियाबंद जिले के मैनपुर थाना में पुलिस प्रशासन के स्तर पर महत्वपूर्ण बदलाव किया गया है। थाना प्रभारी शिवशंकर हुर्रा का तबादला कर उन्हें गरियाबंद साइबर सेल में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं उनकी जगह निरीक्षक सिद्धेश्वर प्रताप सिंह ने मैनपुर थाना प्रभारी के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया है। इस बदलाव के साथ ही क्षेत्र में पुलिस व्यवस्था को लेकर नई उम्मीदें भी जागी हैं।