एशियन पैरा-आर्मरेसलिंग चैंपियनशिप में श्रीमंत झा ने जीता रजत पदक, शहीदों को किया समर्पित
किर्गिस्तान में आयोजित एशियन पैरा-आर्मरेसलिंग चैंपियनशिप 2026 में छत्तीसगढ़ के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी श्रीमंत झा ने रजत पदक जीतकर देश और प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने अपनी इस उपलब्धि को देश के वीर शहीद जवानों को समर्पित किया है।
UNITED NEWS OF ASIA. भारती कौर, दुर्ग l किर्गिस्तान के इसिक-कुल में आयोजित एशियन पैरा-आर्मरेसलिंग चैंपियनशिप 2026 में छत्तीसगढ़ के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी श्रीमंत झा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम किया है। उनकी इस उपलब्धि ने न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि पूरे देश को गौरवान्वित किया है। प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए उन्होंने कठिन मुकाबलों का सामना किया और अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।