नंदनी खदान में डूबने से 13 वर्षीय बालक की मौत, SDRF ने 50 फीट गहरे पानी से निकाला शव
दुर्ग जिले के नंदनी थाना क्षेत्र स्थित पत्थर खदान में नहाने गए 13 वर्षीय बालक की डूबने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची SDRF टीम ने गहरे पानी में सर्च ऑपरेशन चलाकर शव को बाहर निकाला और पुलिस को सौंप दिया।
UNITED NEWS OF ASIA. भारती कौर, दुर्ग l दुर्ग जिले के नंदनी थाना क्षेत्र में स्थित एक पत्थर खदान में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। खदान में नहाने गए 13 वर्षीय बालक की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। सूचना मिलते ही पुलिस और राज्य आपदा मोचन बल (SDRF) की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया।