चॉकलेट का लालच देकर बच्ची को सुनसान में ले गया आरोपी, ग्रामीणों ने रंगे हाथ पकड़ा

खैरागढ़ जिले के जालबांधा चौकी क्षेत्र में एक आदतन अपराधी ने चॉकलेट का लालच देकर नाबालिग बच्ची को सुनसान इलाके में ले जाकर छेड़खानी करने की कोशिश की। ग्रामीणों की सतर्कता से आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया गया और पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

Mar 11, 2026 - 16:36
 0  5
चॉकलेट का लालच देकर बच्ची को सुनसान में ले गया आरोपी, ग्रामीणों ने रंगे हाथ पकड़ा

UNITED NEWS OF ASIA. मनोहर सेन, खैरागढ़ | छत्तीसगढ़ के Khairagarh जिले से एक शर्मनाक घटना सामने आई है, जहां एक आदतन अपराधी ने मासूम बच्ची को अपना शिकार बनाने की कोशिश की। हालांकि ग्रामीणों की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई के कारण आरोपी अपने नापाक मंसूबों में सफल नहीं हो पाया और मौके पर ही पकड़ लिया गया।