कवर्धा में फार्महाउस पर जुआ फड़ का भंडाफोड़, 11 जुआरी गिरफ्तार, डेढ़ लाख से अधिक की संपत्ति जब्त
कबीरधाम पुलिस ने ग्राम खैरबनाकला स्थित एक फार्महाउस में चल रहे जुआ फड़ पर दबिश देकर 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई में 25,700 रुपये नकद, आठ मोबाइल फोन, दो मोटरसाइकिल सहित कुल 1.50 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त की गई। आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम, 2022 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
UNITED NEWS OF ASIA. कवर्धा। कबीरधाम जिले में जुआ, सट्टा और अन्य अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। संयुक्त पुलिस टीम ने ग्राम खैरबनाकला स्थित एक फार्महाउस में छापेमार कार्रवाई करते हुए जुआ खेल रहे 11 लोगों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने नगद राशि, मोबाइल फोन, मोटरसाइकिल और ताश की गड्डियां जब्त कर आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की है।