पीएम मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर कन्नौद में जनसंपर्क अभियान, विधायक आशीष शर्मा ने किया नेतृत्व
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर देवास जिले के कन्नौद में विधायक आशीष शर्मा के नेतृत्व में विशेष जनसंपर्क अभियान आयोजित किया गया। अभियान के तहत वृक्षारोपण, जनसंवाद, लाभार्थियों से मुलाकात और संगठनात्मक बैठकें आयोजित की गईं।
UNITED NEWS OF ASIA. आदित्य श्रोत्रिय, देवास l देवास जिले के कन्नौद क्षेत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर एक दिवसीय विशेष जनसंपर्क अभियान का आयोजन किया गया। इस अभियान का नेतृत्व विधायक आशीष शर्मा ने किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया। अभियान के दौरान सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया गया