जापान में पाकिस्तान को हराकर एशियन गेम्स क्रिकेट चैंपियन बनी टीम इंडिया, 19 रन से जीता फाइनल
जापान के निस्शिन में खेले गए एशियन गेम्स 2026 के पुरुष क्रिकेट फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 19 रन से हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 211 रन बनाए, जिसके जवाब में पाकिस्तान की टीम 192 रन ही बना सकी। अभिषेक शर्मा ने 61 और तिलक वर्मा ने नाबाद 51 रन की महत्वपूर्ण पारियां खेलीं। पाकिस्तान की ओर से हसन नवाज ने 96 रन बनाए। इस जीत के साथ भारत ने पुरुष क्रिकेट में अपना एशियन गेम्स स्वर्ण पदक बरकरार रखा।
UNITED NEWS OF ASIA. यज्ञराज पटेल, छिंदवाड़ा l जुन्नारदेव गुढ़ी अम्बाड़ा जापान में आयोजित एशियन गेम्स 2026 के पुरुष क्रिकेट फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 19 रन से हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया। निस्शिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में खेले गए इस मुकाबले में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 211 रन बनाए। जवाब में पाकिस्तान की टीम 20 ओवर में 6 विकेट पर 192 रन ही बना सकी।