कबीरधाम पुलिस का सख्त अभियान, अवैध शराब और जुआ के खिलाफ कार्रवाई में 9 आरोपी गिरफ्तार
कबीरधाम पुलिस ने जिलेभर में अवैध शराब, जुआ, सट्टा और असामाजिक गतिविधियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाते हुए आबकारी अधिनियम के तहत 9 आरोपियों पर कार्रवाई की। वहीं, साहसपुर लोहारा थाना क्षेत्र में छह जुआरियों को गिरफ्तार कर नकदी और ताश की गड्डी जब्त की गई।
UNITED NEWS OF ASIA. कबीरधाम जिले में अवैध शराब, जुआ, सट्टा और अन्य असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने विशेष अभियान तेज कर दिया है। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में चलाए गए अभियान के तहत आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए नौ आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किए गए। इसके साथ ही साहसपुर लोहारा थाना क्षेत्र में छह जुआरियों को रंगे हाथ गिरफ्तार कर उनके कब्जे से नकदी और ताश की गड्डी जब्त की गई।