कबीरधाम पुलिस ने चेन स्नेचिंग गिरोह का किया पर्दाफाश, 5 मामलों का खुलासा, 6 आरोपी गिरफ्तार
कबीरधाम पुलिस ने वृद्ध महिलाओं को निशाना बनाकर चेन स्नेचिंग करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई में पांच झपटमारी मामलों का खुलासा हुआ। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से सोने के आभूषण, नकदी और तीन मोटरसाइकिल सहित कुल 3.41 लाख रुपये की संपत्ति बरामद की।
UNITED NEWS OF ASIA. कबीरधाम पुलिस को चेन स्नेचिंग के मामलों में बड़ी सफलता मिली है। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में वृद्ध महिलाओं को निशाना बनाकर झपटमारी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने सोने-चांदी के आभूषण, नकदी और घटना में प्रयुक्त तीन मोटरसाइकिल बरामद की हैं। जब्त संपत्ति की कुल अनुमानित कीमत 3 लाख 41 हजार रुपये बताई गई है।