गंगरेल के ठेमली टापू में अवैध महुआ शराब निर्माण पर बड़ी कार्रवाई, धमतरी पुलिस ने 1000 लीटर लाहन किया नष्ट

गंगरेल क्षेत्र के ठेमली टापू के जंगल में अवैध महुआ शराब निर्माण की सूचना पर धमतरी पुलिस ने रूद्री और केरेगांव थाना की संयुक्त टीम के साथ दबिश देकर भारी मात्रा में सामग्री जब्त की और करीब 1000 लीटर महुआ लाहन मौके पर ही नष्ट किया। मामले में संलिप्त आरोपियों की तलाश जारी है।

Feb 25, 2026 - 10:57
 0  19
गंगरेल के ठेमली टापू में अवैध महुआ शराब निर्माण पर बड़ी कार्रवाई, धमतरी पुलिस ने 1000 लीटर लाहन किया नष्ट

UNITED NEWS OF ASIA. रिजवान मेमन ,धमतरी | धमतरी जिले में अवैध शराब निर्माण एवं बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत गंगरेल क्षेत्र में ठेमली टापू के समीप स्थित एक अन्य टापू में कच्ची महुआ शराब बनाए जाने की पुख्ता सूचना मिलने पर धमतरी पुलिस ने त्वरित और संयुक्त कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है।