अमरकंटक मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार दो युवकों की मौके पर मौत

डिंडोरी जिले के अमरकंटक मार्ग पर कूड़ा गांव के पास देर रात पिकअप और बाइक की भीषण भिड़ंत में दो युवकों की मौके पर मौत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक धू-धूकर जल गई। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है।

Nov 28, 2025 - 12:18
 0  15
अमरकंटक मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार दो युवकों की मौके पर मौत

  UNITED NEWS OF ASIA. ओपी परसते, डिंडोरी |  ब्रेकिंग न्यूज़ डिंडोरी मध्य प्रदेश। डिंडोरी के अमरकंटक मार्ग पर कूड़ा गांव के पास देर रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ जिसमें पिकअप वाहन और मोटरसाइकिल के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई।

 टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक देखते ही देखते धू-धूकर जल गई और बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना डिंडोरी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत हुई है। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है।