दंतेवाड़ा में 21 नवंबर को दो रेत खदानों की इलेक्ट्रॉनिक-नीलामी

दंतेवाड़ा में बांगापाल D-8 और गुमलनार D-9 रेत खदानों की ई-नीलामी 21 नवंबर को कलेक्टर कार्यालय में होगी। सभी समिति सदस्यों को अनिवार्य उपस्थिति के निर्देश जारी किए गए हैं।

Nov 20, 2025 - 18:20
 0  29
दंतेवाड़ा में 21 नवंबर को दो रेत खदानों की इलेक्ट्रॉनिक-नीलामी

 UNITED NEWS OF ASIA. नवीन  चौधरी,  दंतेवाड़ा | जिला खनिज शाखा द्वारा जारी आधिकारिक जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ गौण खनिज साधारण रेत (उत्खनन एवं व्यवसाय) नियम, 2025 के तहत दो रेत खदानों— बांगापाल D-8 और गुमलनार D-9—की इलेक्ट्रॉनिक-नीलामी (रिवर्स ऑक्शन) 21 नवंबर 2025 को आयोजित की जाएगी।

इन रेत खदानों के लिए ऑनलाइन आवेदन 14 नवंबर से 20 नवंबर 2025 तक स्वीकार किए गए थे। निर्धारित अवधि में प्राप्त सभी आवेदन, निविदाएँ एवं बोलियाँ 21 नवंबर को खोली जाएँगी।

बोली (बिड) ओपनिंग प्रक्रिया:

  • स्थान: कलेक्टर कार्यालय, जिला दंतेवाड़ा — डंकनी सभाकक्ष

  • समय: प्रातः 11 बजे से

जिला प्रशासन ने बताया कि ई-नीलामी की पूरी कार्यवाही में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला स्तरीय समिति के सभी सदस्यों को अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं।

जिले में रेत खदानों के आबंटन से जुड़े कार्यों को व्यवस्थित, पारदर्शी और सुचारु बनाने के लिए यह इलेक्ट्रॉनिक-नीलामी प्रक्रिया महत्वपूर्ण मानी जा रही है।