।लोहारा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 5.220 बल्क लीटर अवैध शराब जब्त, आरोपी गिरफ्तार

लोहारा पुलिस ने मुखबिर सूचना पर कार्रवाई करते हुए अवैध शराब परिवहन के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से अंग्रेजी–देशी शराब, नकदी और मोटरसाइकिल मिलाकर कुल ₹69,310 की जप्ती की गई। आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट 34(2) के तहत कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया गया।

Nov 20, 2025 - 18:40
 0  16
।लोहारा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 5.220 बल्क लीटर अवैध शराब जब्त, आरोपी गिरफ्तार

UNITED NEWS OF ASIA. थाना सोनपुर लोहारा, जिला कबीरधाम में 20 नवंबर 2025 को पुलिस ने अवैध शराब एवं अन्य आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता हासिल की। पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र बघेल, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस प्रतीक चतुर्वेदी के निर्देशन में थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष मिश्रा द्वारा लगातार क्षेत्र में अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में 19 नवंबर 2025 को मुखबिर सूचना पर इरीमकसा तिराहा से आगे इरीमकसा रोड में अवैध रूप से शराब परिवहन एवं बिक्री की सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने मौके पर रेड कार्रवाई की। आरोपी तोरण साहू पिता सैतु साहू, उम्र 30 वर्ष, निवासी कोयलारी, थाना सिंघनपुरी जंगल, जिला कबीरधाम को मोटरसाइकिल पैशन प्रो क्रमांक CG09JR9433 से अवैध शराब ले जाते पकड़ा गया।

मोटरसाइकिल की डिग्गी में संतरा रंग के गमछे में छुपाकर रखी गई 19 पऊवा BESTO RARE WHISKY (कुल 3.420 बल्क लीटर, कीमत ₹2,280) एवं 10 पऊवा Romeo देशी प्लेन मंदिरा (1.800 बल्क लीटर, कीमत ₹800) मिलाकर कुल 5.220 बल्क लीटर अवैध शराब बरामद की गई। इसके साथ ही आरोपी के पास से ₹1,230 नकदी एवं घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल कीमत ₹65,000 सहित कुल ₹69,310 की सामग्री जप्त की गई।

आरोपी का कृत्य छत्तीसगढ़ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के अंतर्गत पाए जाने पर थाना लोहारा में अपराध क्रमांक 260/25 पंजीबद्ध किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय कवर्धा में पेश किया गया।

लोहारा पुलिस ने बताया कि अवैध शराब परिवहन, जुआ एवं अन्य आपराधिक गतिविधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा।