रंगपंचमी पर विधायक नीलकंठ टेकाम के निवास में होली मिलन समारोह, महिला दिवस पर महिलाओं का सम्मान

केशकाल में रंगपंचमी के अवसर पर विधायक नीलकंठ टेकाम के निवास में भव्य होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता और नागरिक शामिल हुए। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं का सम्मान भी किया गया।

Mar 9, 2026 - 13:21
 0  4
रंगपंचमी पर विधायक नीलकंठ टेकाम के निवास में होली मिलन समारोह, महिला दिवस पर महिलाओं का सम्मान

UNITED NEWS OF ASIA. रामकुमार भारद्वाज, कोंडागांव | रंगपंचमी के अवसर पर कोंडागांव जिले के केशकाल में विधायक Neelkanth Tekam के निवास पर भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर केशकाल विधानसभा क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता, समाज के गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित हुए। कार्यक्रम में रंग-गुलाल के साथ सभी ने एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं और आपसी भाईचारे तथा सौहार्द का संदेश दिया।