खरीफ सीजन से पहले खाद संकट पर कांग्रेस का हमला, किसानों के लिए पर्याप्त उर्वरक उपलब्ध कराने की मांग
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने राज्य में उर्वरक की कथित कमी को लेकर सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने खरीफ सीजन से पहले किसानों को पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराने और उर्वरकों की उपलब्धता पर श्वेत पत्र जारी करने की मांग की है।
UNITED NEWS OF ASIA. अमृतेश्वर सिंह, रायपुर l खरीफ सीजन की तैयारियों के बीच प्रदेश में उर्वरक उपलब्धता को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने राज्य सरकार पर किसानों को समय पर पर्याप्त उर्वरक उपलब्ध नहीं कराने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि कई क्षेत्रों में किसानों को खाद के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और स्थिति चिंताजनक बनती जा रही है।