अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बालोद में सामूहिक योगाभ्यास, शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने दिया स्वस्थ जीवन का संदेश
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बालोद के गंजपारा इंडोर स्टेडियम में जिला स्तरीय योग कार्यक्रम आयोजित हुआ। शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने योग को स्वस्थ एवं निरोगी जीवन का आधार बताते हुए नियमित योगाभ्यास का संदेश दिया।
UNITED NEWS OF ASIA. सुनील साहू, बालोद l बालोद जिले में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर व्यापक स्तर पर सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिला मुख्यालय सहित सभी विकासखंड मुख्यालयों, नगरीय निकायों, ग्राम पंचायतों और स्कूलों में लोगों ने उत्साहपूर्वक योग कर स्वस्थ जीवन का संदेश दिया। जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम गंजपारा स्थित इंडोर स्टेडियम में आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, विद्यार्थियों और नागरिकों ने भाग लिया।