रायपुर आगमन पर अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बसंत मित्तल का भव्य स्वागत
अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बसंत मित्तल के रायपुर आगमन पर रेलवे स्टेशन में संगठन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। माल्यार्पण कर उनका अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर संगठन की गतिविधियों और समाज हित से जुड़े विषयों पर भी चर्चा हुई।
UNITED NEWS OF ASIA. अमृतेश्वर सिंह रायपुर l अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बसंत मित्तल के रायपुर आगमन पर संगठन के पदाधिकारियों और समाजजनों ने रेलवे स्टेशन पहुंचकर उनका आत्मीय एवं भव्य स्वागत किया। इस दौरान माल्यार्पण कर उनका अभिनंदन किया गया और संगठन के प्रति उनके नेतृत्व एवं समाज सेवा के योगदान की सराहना की गई।