"आपकी पूंजी, आपका अधिकार" शिविर 28 नवंबर को पीजी कॉलेज डोम में आयोजित

कलेक्टर गोपाल वर्मा के मार्गदर्शन में अनक्लेम्ड जमा, बीमा दावे, डिविडेंड, शेयर, म्यूचुअल फंड और पेंशन राशि के निराकरण हेतु जिला स्तरीय “आपकी पूंजी, आपका अधिकार” शिविर 28 नवंबर को पीजी कॉलेज कैंपस डोम में सुबह 10 बजे से आयोजित होगा। नागरिकों के लिए डिजिटल हेल्पडेस्क, सहायता काउंटर और केवाईसी अपडेट की सुविधा उपलब्ध रहेगी।

Nov 27, 2025 - 15:05
 0  15
"आपकी पूंजी, आपका अधिकार" शिविर 28 नवंबर को पीजी कॉलेज डोम में आयोजित

 UNITED NEWS OF कबीरधाम | कलेक्टर गोपाल वर्मा के मार्गदर्शन में “आपकी पूंजी, आपका अधिकार” जन-जागरूकता अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय जागरूकता एवं सहायता शिविर का आयोजन 28 नवंबर को पीजी कॉलेज कैंपस डोम में सुबह 10 बजे से किया जाएगा।

यह शिविर भारत सरकार के वित्तीय सेवा विभाग के निर्देशों पर आधारित है, जिसका उद्देश्य खातों में जमा अनक्लेम्ड राशि एवं अन्य वित्तीय दावों के शीघ्र निराकरण में नागरिकों की सहायता करना है। इस पहल में सभी बैंक, बीमा कंपनियाँ, पेंशन विभाग, प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड तथा अवैतनिक निधि से संबंधित संस्थाएँ शामिल होंगी।

शिविर में अनक्लेम्ड जमा, बीमा दावे, डिविडेंड, शेयर, म्यूचुअल फंड तथा पेंशन राशि प्राप्त करने हेतु डिजिटल हेल्पडेस्क और सहायता काउंटर स्थापित किए जाएंगे। लाभार्थियों को केवाईसी अपडेट कराने, दावा प्रपत्र भरने और आवश्यक दस्तावेजों के सत्यापन में भी पूरा सहयोग दिया जाएगा।

जिले के सभी नागरिकों से अपील की गई है कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस शिविर में उपस्थित होकर अपनी जमा पूंजी और वित्तीय अधिकारों से संबंधित सुविधाओं का लाभ उठाएँ। राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति, छत्तीसगढ़ ने इस पहल के माध्यम से नागरिकों को उनके निवेश एवं जमा राशि से संबंधित प्रक्रियाओं को सरल और सुलभ बनाने का संकल्प लिया है।