देशी कट्टा के साथ आरोपी मोहित शाह गिरफ्तार, 01 कट्टा और 02 जिंदा कारतूस बरामद

रायपुर पुलिस ने खमतराई क्षेत्र में हथियार लेकर घूम रहे आरोपी मोहित शाह को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से एक देशी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए। आरोपी पूर्व में हत्या के प्रयास, लूट और नकबजनी जैसे मामलों में जेल जा चुका है।

Nov 27, 2025 - 15:27
 0  16
देशी कट्टा के साथ आरोपी मोहित शाह गिरफ्तार, 01 कट्टा और 02 जिंदा कारतूस बरामद

 UNITED NEWS OF ASIA.हसिब अख्तर, रायपुर | पुलिस ने अवैध हथियारों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी कार्रवाई करते हुए खमतराई क्षेत्र से आरोपी मोहित शाह को देशी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह तथा पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज अमरेश मिश्रा के निर्देश पर थाना क्षेत्रों में बदमाशों और संदिग्ध व्यक्तियों की सघन चेकिंग की जा रही है।

इसी क्रम में 27 नवंबर 2025 को खमतराई पुलिस को सूचना मिली कि रिलायंस पेट्रोल पंप के पास गोंदवारा क्षेत्र में एक व्यक्ति हथियार लेकर घूम रहा है। पुलिस ने तुरंत घेराबंदी कर संदिग्ध युवक को पकड़ा। पूछताछ में उसने अपना नाम मोहित शाह पिता संजय शाह, उम्र 19 वर्ष, निवासी महाराजपुर थाना बलिया (मध्य प्रदेश), हाल निवास—गज्जू वर्मा के घर के पास, गोंदवारा, थाना खमतराई—बताया।

आरोपी के कब्जे से एक देशी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए। पुलिस ने हथियार जप्त करते हुए आरोपी के विरुद्ध थाना खमतराई में अपराध क्रमांक 1208/25 धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार मोहित शाह एक आदतन अपराधी है और पूर्व में उरला थाना क्षेत्र में हत्या के प्रयास एवं लूट के मामले में तथा विधानसभा थाना क्षेत्र में नकबजनी के प्रकरण में जेल जा चुका है।

खमतराई पुलिस की सतर्कता से अवैध हथियार के साथ घूम रहे आरोपी को पकड़कर एक गंभीर अपराध की संभावित घटना को टाल दिया गया।