प्रतापपुर विधायक शकुंतला सिंह पोर्ते के जाति प्रमाणपत्र मामले में नया मोड़, हजारों ग्रामीणों का कलेक्टर कार्यालय में प्रदर्शन

बलरामपुर में प्रतापपुर विधायक शकुंतला सिंह पोर्ते के जाति प्रमाणपत्र मामले ने तूल पकड़ लिया है। छानबीन समिति द्वारा सुनवाई की तारीख आगे बढ़ाए जाने से नाराज़ आदिवासी समाज के हजारों ग्रामीण कलेक्टर कार्यालय के बाहर नारेबाजी कर रहे हैं। अगली सुनवाई 11 दिसंबर को तय है।

Nov 27, 2025 - 15:58
 0  30
प्रतापपुर विधायक शकुंतला सिंह पोर्ते के जाति प्रमाणपत्र मामले में नया मोड़, हजारों ग्रामीणों का कलेक्टर कार्यालय में प्रदर्शन

 UNITED NEWS OF ASIA. अली  खान, बलरामपुर | से बड़ी खबर सामने आई है, जहां प्रतापपुर विधायक शकुंतला सिंह पोर्ते के जाति प्रमाणपत्र मामले ने एक नया मोड़ ले लिया है। छानबीन समिति द्वारा सुनवाई की तारीख आगे बढ़ाए जाने से आदिवासी समाज में भारी नाराज़गी है।

मामले को लेकर आदिवासी समाज के हजारों ग्रामीण बलरामपुर कलेक्टर कार्यालय के बाहर एकत्र होकर जोरदार नारेबाजी कर रहे हैं। प्रदर्शनकारी ग्रामीणों का कहना है कि लगातार तारीख बढ़ाए जाने से जांच प्रक्रिया प्रभावित हो रही है और न्याय में अनावश्यक देर हो रही है।

आदिवासी समाज के प्रतिनिधियों ने स्पष्ट कहा कि जाति प्रमाणपत्र मामले में निष्पक्ष और समयबद्ध जांच होना अत्यंत आवश्यक है। ग्रामीणों ने कलेक्टर से मांग की कि छानबीन समिति इस मामले की सुनवाई को बिना राजनीतिक दबाव के जल्द से जल्द पूरा करे।

जानकारी के अनुसार, जाति प्रमाणपत्र की अगली सुनवाई अब 11 दिसंबर को निर्धारित की गई है। आदिवासी समाज के लोग इस तारीख तक जांच प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता की उम्मीद कर रहे हैं।

कलेक्टर परिसर के बाहर आदिवासी समाज का यह बड़ा प्रदर्शन जिले में चर्चा का प्रमुख विषय बना हुआ है।