‘सरदार @150 यूनिटी वॉक’ में उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा की दमदार उपस्थिति

सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर रायपुर में आयोजित ‘सरदार @150 यूनिटी वॉक’ में उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा ने नागरिकों के बीच उत्साह और संवाद बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सांसद बृजमोहन अग्रवाल के नेतृत्व में आयोजित इस 8 किलोमीटर लंबी पदयात्रा में हजारों नागरिक, युवा, महिलाएँ और गणमान्यजन शामिल हुए।

Nov 15, 2025 - 12:01
 0  8
‘सरदार @150 यूनिटी वॉक’ में उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा की दमदार उपस्थिति

UNITED NEWS OF ASIA. अमृतेश्वर  सिंह,  रायपुर |  सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर राजधानी रायपुर में आयोजित ‘सरदार @150 यूनिटी वॉक’ में उत्तर विधानसभा के विधायक पुरंदर मिश्रा पूरे कार्यक्रम के प्रमुख आकर्षण बने। इस पदयात्रा का औपचारिक नेतृत्व सांसद बृजमोहन अग्रवाल द्वारा किया गया, लेकिन जनता के बीच संवाद, मार्गदर्शन और उत्साह बढ़ाने में पुरंदर मिश्रा की भूमिका विशेष रूप से देखने योग्य रही।

यह 8 किलोमीटर लंबी पदयात्रा दानी स्कूल से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए सरदार पटेल चौक, फाफाडीह में सम्पन्न हुई। पूरे मार्ग में व्यापारिक संगठनों, सामाजिक संस्थाओं और स्कूलों ने भव्य स्वागत किया।

पदयात्रा में शामिल रहे मंत्री टंक राम वर्मा, मंत्री गुरु खुशवंत साहेब, पूर्व मंत्री एवं विधायक राजेश मूणत, विधायक सुनील सोनी, मोतीलाल साहू, अनुज शर्मा, इंद्र कुमार साहू, महापौर मीनल चौबे, जिला पंचायत अध्यक्ष नवीन अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता। प्रशासनिक अधिकारियों में नगर निगम कमिश्नर विश्वदीप, जिला पंचायत CEO कुमार विश्वरंजन, पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी श्री भारती समेत कई अधिकारी उपस्थित रहे।

समापन अवसर पर विधायक पुरंदर मिश्रा ने नागरिकों से अपील की कि वे सरदार पटेल के आदर्शों को अपनाएँ, स्वदेशी का समर्थन करें, और समाज में एकता व नशामुक्ति का संदेश फैलाएँ। उन्होंने सभी से राष्ट्रनिर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

यह यात्रा रायपुर शहर में एकता, जागरूकता और जनभागीदारी का उत्कृष्ट उदाहरण साबित हुई।