राजातालाब दुर्गोत्सव समिति भवन का नवनिर्मित रूप—विधायक पुरंदर मिश्रा ने किया उद्घाटन

राजातालाब रायपुर में श्री सेवा समाज सर्व दुर्गोत्सव समिति भवन का जीर्णोद्धार एवं नवीनीकरण कार्य संपन्न हुआ। उत्तर विधानसभा के विधायक पुरंदर मिश्रा ने 5 लाख रुपये की सहायता से तैयार हुए भवन का विधिवत उद्घाटन किया। विधायक ने जनता के विश्वास और सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया और कहा कि विकास कार्यों की यह धारा निरंतर जारी रहेगी।

Nov 15, 2025 - 12:15
 0  9
राजातालाब दुर्गोत्सव समिति भवन का नवनिर्मित रूप—विधायक पुरंदर मिश्रा ने किया उद्घाटन

  UNITED NEWS OF ASIA.  अमृतेश्वर सिंह,  रायपुर |राजातालाब रायपुर स्थित  सेवा समाज सर्व दुर्गोत्सव समिति के भवन का जीर्णोद्धार एवं मरम्मत कार्य आज विधिवत रूप से पूरा हुआ। उत्तर विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक पुरंदर मिश्रा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे और नारियल फोड़कर भवन का उद्घाटन किया।

इस अवसर पर विधायक  मिश्रा ने समिति के सभी पदाधिकारियों, सदस्यों और उपस्थित नागरिकों को बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा—

“चुनाव के दौरान समिति भवन की मरम्मत का जो संकल्प मैंने जनता से किया था, आज उसे पूर्ण होते देख हृदय गर्व से भर उठा है।”

विधायक ने बताया कि भवन अत्यंत जर्जर स्थिति में था, और चुनाव के बाद 5 लाख रुपये की सहायता से इसका नवीनीकरण एवं मरम्मत कार्य संपन्न हुआ। आज इस भव्य रूप का उद्घाटन सभी के समक्ष हुआ।

पुरंदर मिश्रा ने समिति के सदस्यों द्वारा व्यक्त किए गए विश्वास और सहयोग के लिए आभार प्रकट करते हुए कहा—

“आपका स्नेह और आशीर्वाद ही मेरी निरंतर जनसेवा की प्रेरणा है। विकास कार्यों की यह धारा लगातार जारी रहेगी।”

समारोह में समिति के सभी सम्मानित सदस्यगण, वार्ड पार्षद  आकाश तिवारी, और बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे। सभी की सक्रिय सहभागिता और उत्साह से कार्यक्रम अत्यंत गरिमामय एवं सफल रहा।