नुआपाड़ा उप-चुनाव: अनुज शर्मा के प्रचार से भाजपा ने 83,748 वोटों से दर्ज की ऐतिहासिक जीत

ओडिशा की नुआपाड़ा विधानसभा सीट पर हुए उप-चुनाव में भाजपा प्रत्याशी जय ढोलकिया ने ऐतिहासिक जीत हासिल की। छत्तीसगढ़ के धरसींवा विधायक अनुज शर्मा के सक्रिय प्रचार और जनसंपर्क को इस जीत में अहम भूमिका माना जा रहा है। भाजपा ने 83,748 मतों के अंतर से जीत दर्ज की, जनता ने विकास और प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व पर भरोसा जताया।

Nov 15, 2025 - 11:47
 0  17
नुआपाड़ा उप-चुनाव: अनुज शर्मा के प्रचार से भाजपा ने 83,748 वोटों से दर्ज की ऐतिहासिक जीत

 UNITED NEWS OF ASIA.अमृतेश्वर  सिंह , रसींवा / रायपुर | ओडिशा की नुआपाड़ा विधानसभा सीट पर हुए उप-चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की। भाजपा के प्रत्याशी जय ढोलकिया ने सत्ताधारी दल के उम्मीदवार को पराजित करते हुए यह सीट अपने नाम कर ली। चुनाव आयोग के अनुसार जय ढोलकिया को कुल 1,23,869 मत प्राप्त हुए, जिससे उनका अंतर 83,748 वोट रहा।

इस बड़ी सफलता में छत्तीसगढ़ के धरसींवा विधायक और  अनुज शर्मा के चुनाव प्रचार की अहम भूमिका रही। अनुज शर्मा ने नुआपाड़ा क्षेत्र में सघन जनसंपर्क किया और पार्टी कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाया। भाजपा सूत्रों के अनुसार, उनके प्रचार और "अनुज के जादू" ने सीधे तौर पर मतदाताओं को प्रभावित किया, जिससे यह ऐतिहासिक जीत संभव हुई।

जीत के बाद अनुज शर्मा ने नुआपाड़ा की जनता का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जनता ने विकास पर मुहर लगाई और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर भरोसा जताया। उन्होंने यह जीत न केवल भाजपा की बल्कि नुआपाड़ा के हर नागरिक की सफलता बताया।

भाजपा नेताओं के अनुसार, मतदाताओं ने स्थानीय मुद्दों, केंद्र सरकार की जनहितैषी योजनाओं और विकास की राजनीति को ध्यान में रखते हुए मतदान किया। यह उप-चुनाव परिणाम आगामी राज्य विधानसभा चुनावों से पहले भाजपा के लिए एक बड़ा प्रोत्साहन साबित होगा।