रायपुर में 13 जून को होगा राष्ट्रीय परिवहन सम्मेलन, उद्योग की चुनौतियों और संभावनाओं पर होगी चर्चा
बस ओनर्स फेडरेशन ऑफ छत्तीसगढ़ द्वारा 13 जून को रायपुर में राष्ट्रीय स्तर के परिवहन सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में परिवहन उद्योग की समस्याओं, संभावनाओं और विकास के मुद्दों पर चर्चा होगी, जिसमें राज्य सरकार, परिवहन विभाग और उद्योग जगत के प्रतिनिधि शामिल होंगे।
UNITED NEWS OF ASIA. अमृतेश्वर सिंह, रायपुर l राजधानी रायपुर में परिवहन उद्योग से जुड़े लोगों के लिए 13 जून को एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय स्तर का सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। बस ओनर्स फेडरेशन ऑफ छत्तीसगढ़ (BOFC) के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य परिवहन क्षेत्र की वर्तमान चुनौतियों, संभावनाओं और विकास से जुड़े मुद्दों पर व्यापक चर्चा करना है। यह आयोजन रायपुर स्थित होटल बेबीलोन में शाम 4 बजे से प्रारंभ होगा।