रायपुर दक्षिण विधायक सुनील सोनी ने भाठागांव बीएसयूपी कॉलोनी में नवीन आंगनबाड़ी भवन का किया लोकार्पण
रायपुर दक्षिण विधायक सुनील सोनी ने नगर निगम जोन क्रमांक 5 के भक्तमाता कर्मा वार्ड क्रमांक 67 स्थित भाठागांव बीएसयूपी कॉलोनी में 11 लाख 69 हजार रुपये की स्वीकृत लागत से निर्मित नवीन आंगनबाड़ी केंद्र भवन का लोकार्पण किया। कार्यक्रम में पार्षद ममता तिवारी सहित नगर निगम के अधिकारी, जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, महिलाएं, युवा, बच्चे और बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे।
UNITED NEWS OF ASIA. अमृतेश्वर सिंह, रायपुर l रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में जनसुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कार्य पूरा हुआ है। रायपुर दक्षिण विधायक सुनील सोनी ने नगर पालिक निगम रायपुर के जोन क्रमांक 5 अंतर्गत भक्तमाता कर्मा वार्ड क्रमांक 67 के भाठागांव बीएसयूपी कॉलोनी परिसर में नवीन आंगनबाड़ी केंद्र भवन का लोकार्पण किया। 11 लाख 69 हजार रुपये की स्वीकृत लागत से निर्मित इस भवन की सौगात मिलने से क्षेत्र के बच्चों और स्थानीय परिवारों को बेहतर आंगनबाड़ी सुविधा उपलब्ध होगी।