शिक्षक दिवस पर ‘तिरंगा शक्ति फेस्ट 2026 गुरु वंदन उत्सव’ का ग्रैंड फिनाले, 30 अगस्त को टाउनहाल में होंगे ऑडिशन
रायपुर जिला प्रशासन, रायपुर नगर पालिक निगम संस्कृति विभाग और कला केन्द्र रायपुर के संयुक्त तत्वावधान में शिक्षक दिवस 5 सितंबर 2026 को शहीद स्मारक भवन में ‘तिरंगा शक्ति फेस्ट 2026 गुरु वंदन उत्सव’ का ग्रैंड फिनाले आयोजित किया जाएगा। शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के लिए विशेष रूप से आयोजित इस कार्यक्रम में गायन और नृत्य प्रतियोगिता होगी। इसके लिए 30 अगस्त को टाउनहाल रायपुर में सुबह 11 बजे से शाम 7 बजे तक ऑडिशन आयोजित किए जाएंगे।
UNITED NEWS OF ASIA. अमृतेश्वर सिंह, रायपुर l रायपुर जिला प्रशासन, रायपुर नगर पालिक निगम संस्कृति विभाग एवं कला केन्द्र रायपुर के संयुक्त तत्वावधान में शिक्षक दिवस के अवसर पर 5 सितंबर 2026 को शहीद स्मारक भवन में ‘तिरंगा शक्ति फेस्ट 2026 गुरु वंदन उत्सव’ का ग्रैंड फिनाले आयोजित किया जाएगा। शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के लिए विशेष रूप से आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य गायन और नृत्य के माध्यम से प्रतिभागियों को अपनी कला प्रतिभा प्रदर्शित करने और उसे निखारने का मंच उपलब्ध कराना है।