नयारा एनर्जी ने घटाए पेट्रोल-डीजल के दाम, जुलाई के पहले दिन उपभोक्ताओं को बड़ी राहत
जुलाई के पहले दिन आम लोगों को राहत मिली है। नयारा एनर्जी ने पेट्रोल 5 रुपये और डीजल 3 रुपये प्रति लीटर सस्ता कर दिया है। नई दरें 1 जुलाई से लागू हो गई हैं। इससे पहले 19 किलो के कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में भी 180 रुपये तक की कटौती की गई थी। फिलहाल सरकारी तेल कंपनियों ने अपने दामों में कोई बदलाव नहीं किया है।
UNITED NEWS OF ASIA. जुलाई महीने की शुरुआत आम उपभोक्ताओं के लिए राहतभरी खबर लेकर आई है। एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में कटौती के बाद अब निजी ईंधन कंपनी नयारा एनर्जी ने भी पेट्रोल और डीजल के दाम कम करने की घोषणा की है। कंपनी ने 1 जुलाई 2026 से पेट्रोल की कीमत में 5 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत में 3 रुपये प्रति लीटर की कटौती लागू कर दी है। इस फैसले से नयारा एनर्जी के देशभर में मौजूद हजारों पेट्रोल पंपों से ईंधन भराने वाले उपभोक्ताओं को सीधा लाभ मिलेगा।