गर्मियों में रायता हो जाता है जल्दी खट्टा? अपनाएं ये आसान टिप्स, लंबे समय तक रहेगा ताजा
गर्मियों में रायता जल्दी खट्टा होने और पानी छोड़ने की समस्या आम है। कुछ आसान किचन टिप्स अपनाकर रायते को लंबे समय तक ताजा, स्वादिष्ट और गाढ़ा रखा जा सकता है।
UNITED NEWS OF ASIA. गर्मियों के मौसम में भोजन के साथ ठंडा और स्वादिष्ट रायता मिल जाए तो खाने का आनंद कई गुना बढ़ जाता है। दही से तैयार होने वाला रायता न केवल स्वाद बढ़ाता है, बल्कि शरीर को ठंडक पहुंचाने और पाचन तंत्र को बेहतर बनाए रखने में भी मदद करता है। यही वजह है कि भारतीय घरों में गर्मी के दिनों में रायता नियमित रूप से भोजन का हिस्सा बन जाता है। हालांकि, तेज गर्मी में एक आम परेशानी यह होती है कि सुबह तैयार किया गया रायता कुछ ही घंटों में खट्टा होने लगता है। इसके अलावा उसमें पानी अलग होने लगता है, जिससे उसका स्वाद और बनावट दोनों प्रभावित हो जाते हैं। कई बार दोपहर तक रायता इतना बदल जाता है कि उसे खाने का मन नहीं करता।