म्यूथाई टाइगर फाइटिंग लीग में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, खेल भावना और अनुशासन की मिसाल
रायपुर के प्रगति मैदान में आयोजित म्यूथाई टाइगर फाइटिंग लीग प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में खेल भावना, अनुशासन और आत्मविश्वास का उत्कृष्ट प्रदर्शन देखने को मिला। अतिथियों ने युवाओं को खेलों से जुड़ने का संदेश दिया।
UNITED NEWS OF ASIA. हाशिब अख्तर,रायपुर l राजधानी रायपुर के प्रगति मैदान में टीम हियाल क्लब द्वारा आयोजित भव्य “म्यूथाई टाइगर फाइटिंग लीग” प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए खिलाड़ियों ने हिस्सा लेकर अपने अद्भुत कौशल, अनुशासन, आत्मविश्वास और खेल भावना का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के दौरान दर्शकों को रोमांचक मुकाबले देखने को मिले, जिन्होंने आयोजन को यादगार बना दिया।