स्वास्थ्य मंत्री की पहल से बदली तस्वीर: मनेंद्रगढ़ की अटल आरोग्य लैब में 10 दिन में 4 हजार से अधिक जांचें
मनेंद्रगढ़ के 220 बिस्तरीय अस्पताल में शुरू हुई अटल आरोग्य लैब गरीब और जरूरतमंद मरीजों के लिए बड़ी राहत बनकर उभरी है। महज 10 दिनों में 4 हजार से अधिक जांचें होने से स्वास्थ्य सेवाओं पर लोगों का भरोसा बढ़ा है। 136 प्रकार की जांच सुविधाओं से मरीजों को निजी पैथोलॉजी केंद्रों पर निर्भर नहीं रहना पड़ रहा।
UNITED NEWS OF ASIA. हेमंत कुमार, मनेंद्रगढ़ l मनेंद्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र के 220 बिस्तरीय सरकारी अस्पताल में संचालित अटल आरोग्य लैब आम नागरिकों, विशेष रूप से गरीब और जरूरतमंद मरीजों के लिए बड़ी राहत साबित हो रही है। लैब के शुभारंभ के महज 10 दिनों के भीतर 4 हजार से अधिक जांचें किए जाने का आंकड़ा सामने आया है, जो इस सुविधा की उपयोगिता और जनता के बढ़ते विश्वास को दर्शाता है।