किरंदुल पुलिस की बड़ी कार्यवाही — आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

किरंदुल थाना क्षेत्र में आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के आरोप में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मृतक पी. गनेश्वर राव ने अपने सुसाइड नोट में आरोप लगाया था कि दोनों आरोपी पैसे की लेनदेन को लेकर लगातार दबाव बना रहे थे, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान था। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच कर आरोपियों — रामचन्द्र जयसवाल उर्फ चन्दर सेठ और राजकुमार साव उर्फ कड़की — को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

Nov 9, 2025 - 14:24
 0  88
किरंदुल पुलिस की बड़ी कार्यवाही — आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

UNITED NEWS OF ASIA. नवीन चौधरी, किरंदुल, दंतेवाड़ा। थाना किरंदुल क्षेत्र में पुलिस ने आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। मामला 22 से 23 अक्टूबर 2025 के बीच का है, जब एनएमडीसी परियोजना किरंदुल के इलेक्ट्रिक विभाग में कार्यरत पी. गनेश्वर राव (55 वर्ष) ने अपने घर के सामने कमरे में सुसाइड नोट लिखकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक द्वारा छोड़े गए सुसाइड नोट में कुछ व्यक्तियों द्वारा रुपये-पैसे की लेनदेन को लेकर लगातार दबाव बनाए जाने की बात कही गई थी, जिसके चलते वह मानसिक रूप से परेशान था।

थाना किरंदुल पुलिस ने मर्ग जांच के बाद अपराध क्रमांक 68/2025 धारा 108, 3(5) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की। जांच में आरोपियों —
1️⃣ रामचन्द्र जयसवाल उर्फ चन्दर सेठ, निवासी आरईएस कॉलोनी, दुर्गा मंदिर के पास, बचेली (वर्तमान में किरंदुल मेन मार्केट), और
2️⃣ राजकुमार साव उर्फ कड़की, निवासी वार्ड क्रमांक 08, मेन मार्केट, किरंदुल —
के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर दिनांक 08 नवंबर 2025 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक हेमशंकर गुनेन्द्र, हेमंत साहू, सउनि. के सीमाचलम, उत्तम धुव, प्रधान आरक्षक हरीराम सिन्हा, आरक्षक सुभाष कुमार, मनोज साहू, अजय तेलाम एवं मकसूदन मण्डावी की सराहनीय भूमिका रही।

मामले की जांच वरिष्ठ अधिकारियों — पुलिस अधीक्षक दंतेवाड़ा श्री गौरव राय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उदित पुष्कर एवं श्री आर.के. बर्मन — के मार्गदर्शन में की गई।