राखी के धागों के साथ सीमा पर सैनिकों तक पहुंचेंगी कवर्धा की बहनों की शुभकामनाएं, ‘ऑपरेशन रक्षा सूत्र’ में गूंजा जय जवान का जयघोष
कवर्धा में महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से ‘ऑपरेशन रक्षा सूत्र’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सुपरवाइजरों ने अपने हाथों से तैयार राखियां देश की सीमाओं पर तैनात सैनिकों के लिए समर्पित कीं। कार्यक्रम में भारत माता की आरती, राखी बांधने और ‘जय जवान’ के नारों के साथ जवानों के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त की गई। इन राखियों के माध्यम से कवर्धा की बहनों की शुभकामनाएं सीमा पर तैनात सैनिकों तक पहुंचाई जाएंगी।
UNITED NEWS OF ASIA. कवर्धा में रक्षाबंधन के अवसर पर देश की सीमाओं पर तैनात सैनिकों के प्रति सम्मान और भाईचारे की भावना को समर्पित ‘ऑपरेशन रक्षा सूत्र’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा भारत माता चौक में आयोजित इस कार्यक्रम में जिले की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सुपरवाइजरों ने अपने हाथों से तैयार राखियां सैनिक भाइयों के लिए समर्पित कीं।