गुण्डरदेही पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जुआ खेलते 8 आरोपी गिरफ्तार; ₹14,100 नगद बरामद

बालोद जिले के गुण्डरदेही थाना पुलिस ने अवैध जुआ गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ग्राम देवरी (क) में जुआ खेल रहे 8 लोगों को मौके से गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे और जुआ फड़ से कुल ₹14,100 नगद और 52 पत्ती ताश बरामद की है। आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत कार्रवाई की गई।

Aug 25, 2026 - 20:07
 0  11
गुण्डरदेही पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जुआ खेलते 8 आरोपी गिरफ्तार; ₹14,100 नगद बरामद

UNITED NEWS OF ASIA. सुनील साहू, बालोद l जिले में अवैध जुआ और सट्टा गतिविधियों के खिलाफ गुण्डरदेही पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने ग्राम देवरी (क) में आम जगह पर 52 पत्ती ताश से रुपये-पैसों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे 8 लोगों को मौके से गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने जुआरियों के कब्जे और जुआ फड़ से कुल ₹14,100 नगद तथा 52 पत्ती ताश बरामद की है।

पुलिस के मुताबिक 23 अगस्त 2026 को थाना गुण्डरदेही पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम देवरी (क) में कुछ लोग सार्वजनिक स्थान पर रुपये-पैसों का दांव लगाकर काट पत्ती नामक जुआ खेल रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और रेड कार्रवाई की।

पुलिस टीम ने मौके पर जुआ खेल रहे 8 लोगों को पकड़ लिया। तलाशी और जुआ फड़ की जांच के दौरान कुल ₹14,100 नगद और 52 पत्ती ताश बरामद की गई। बरामद सामग्री को पुलिस ने विधिवत जब्त कर लिया।

पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ थाना गुण्डरदेही में धारा 3(2), छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत वैधानिक कार्रवाई की है।

गिरफ्तार आरोपियों में योगेश्वर सिंह मण्डावी, डोमेश्वर साहू, भेष कुमार चंद्रकार, सतीश देशमुख, घनश्याम चंद्राकर, गजेन्द्र कुमार, झमित साहू और भूपति कुमार कोसरे शामिल हैं। सभी आरोपी ग्राम देवरी (क), थाना गुण्डरदेही, जिला बालोद के निवासी बताए गए हैं।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक किरण गंगाराम चैहान के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चंद्रकांत गवर्ना और पुलिस अनुविभागीय अधिकारी गुण्डरदेही राजेश बागड़े के पर्यवेक्षण में की गई। थाना प्रभारी निरीक्षक रविशंकर पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया।

कार्यवाही में निरीक्षक रविशंकर पाण्डेय, उपनिरीक्षक पुनउ राम साहू, आरक्षक यशवंत देशमुख, आरक्षक पंकज तारम, आरक्षक अमित शाह और आरक्षक संजय साहू की विशेष भूमिका रही।

गुण्डरदेही पुलिस ने कहा है कि क्षेत्र में अवैध जुआ, सट्टा और अन्य असामाजिक गतिविधियों के खिलाफ आगे भी लगातार प्रभावी कार्रवाई जारी रहेगी।