गुण्डरदेही पुलिस की अवैध शराब पर कार्रवाई, 32 पौव्वा शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

बालोद जिले के गुण्डरदेही पुलिस ने अवैध शराब परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। ग्राम चैनगंज के पास घेराबंदी कर पकड़े गए आरोपी के कब्जे से 32 पौव्वा देशी प्लेन शराब, जिसकी कीमत ₹2,560 है, और शराब परिवहन में इस्तेमाल मोटरसाइकिल जब्त की गई। आरोपी के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

Aug 25, 2026 - 20:12
 0  8
गुण्डरदेही पुलिस की अवैध शराब पर कार्रवाई, 32 पौव्वा शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

UNITED NEWS OF ASIA. सुनील साहू, बालोद l जिले में अवैध शराब की बिक्री और परिवहन के खिलाफ गुण्डरदेही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने ग्राम चैनगंज के पास घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा। उसके कब्जे से 32 पौव्वा देशी प्लेन शराब बरामद की गई, जिसकी कुल कीमत ₹2,560 बताई गई है। शराब परिवहन में इस्तेमाल की जा रही एक मोटरसाइकिल को भी पुलिस ने जब्त किया है।

पुलिस के अनुसार, 24 अगस्त 2026 को थाना गुण्डरदेही पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति मोटरसाइकिल क्रमांक CG 07 CX 5191 में अवैध रूप से शराब लेकर गुण्डरदेही से चैनगंज की ओर जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने ग्राम चैनगंज के पास घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपी दीपक साहू, पिता नरोत्तम साहू, निवासी कलंगपुर, थाना रनचिरई, जिला बालोद को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 32 पौव्वा देशी प्लेन शराब बरामद हुई। बरामद शराब की कीमत ₹2,560 बताई गई है। इसके साथ ही शराब परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल क्रमांक CG 07 CX 5191 को भी विधिवत जब्त किया गया।

पुलिस ने आरोपी का कृत्य धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पाए जाने पर थाना गुण्डरदेही में मामला दर्ज किया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक किरण गंगाराम चैहान के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चंद्रकांत गवर्ना और पुलिस अनुविभागीय अधिकारी गुण्डरदेही राजेश बागड़े के पर्यवेक्षण में की गई। थाना प्रभारी निरीक्षक रविशंकर पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया।

कार्रवाई में निरीक्षक रविशंकर पाण्डेय, उपनिरीक्षक पी.आर. साहू, आरक्षक यशवंत देशमुख और आरक्षक पंकज तारम की विशेष भूमिका रही।

गुण्डरदेही पुलिस द्वारा क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री, परिवहन और अन्य असामाजिक गतिविधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी रखने की बात कही गई है।