देवरी मारपीट कांड में घायल युवक की मौत, मामला हत्या में तब्दील
बालोद जिले के देवरी थाना क्षेत्र के ग्राम खैरा में मारपीट की घटना में गंभीर रूप से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने मामले को हत्या में दर्ज करते हुए आरोपी पिता-पुत्र को हिरासत में लेकर जांच तेज कर दी है।
UNITED NEWS OF ASIA. सुनील साहू, बालोद l बालोद जिले के देवरी थाना क्षेत्र के ग्राम खैरा में हुई मारपीट की घटना ने हत्या का रूप ले लिया है। गंभीर रूप से घायल युवक की उपचार के दौरान मौत होने के बाद पुलिस ने मामले में कार्रवाई तेज कर दी है। घटना से पूरे क्षेत्र में शोक और तनाव का माहौल है।