सीआरपीएफ की 88वीं वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई, शहीदों को श्रद्धांजलि देकर जवानों ने मनाया गौरव दिवस
रायपुर स्थित सीआरपीएफ 212 बटालियन परिसर में 88वीं वर्षगांठ समारोह उत्साह और गरिमा के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर हुई। इसके बाद विशेष सैनिक सम्मेलन, कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी, मिठाई वितरण, सांस्कृतिक कार्यक्रम और सामूहिक भोज का आयोजन किया गया।
UNITED NEWS OF ASIA. रायपुर में स्थित सीआरपीएफ की 212 बटालियन परिसर में 27 जुलाई 2026 को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की 88वीं वर्षगांठ पूरे उत्साह, सम्मान और देशभक्ति के माहौल में मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई, जहां अधिकारियों और जवानों ने देश की सेवा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर जवानों को नमन किया।